Protests erupt outside Kasba Police station as 3 arrested in alleged Kolkata college gang rape
राष्ट्रपति के उतरते ही मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया। मूर्मू को सीएम बनर्जी ने पहले उत्तरीय पहनाया।
कोलकाता। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहली बार सोमवार दोपहर कोलकाता पहुंची हैं। 12 बजे के करीब विशेष विमान से वह दमदम हवाई अड्डे पर पहुंची। यहां हवाई अड्डे पर उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए कोलकाता के रेसकोर्स मैदान में उतरीं। वहां पहले से राज्यपाल डॉक्टर सीवी आनंद बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौजूद थीं।
राष्ट्रपति के उतरते ही मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया। मूर्मू को सीएम बनर्जी ने पहले उत्तरीय पहनाया। उसके बाद पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। ममता के साथ मंत्री बीरबाहा हासदा उपस्थित थीं। रेस कोर्स से वह नेताजी भवन स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पैतृक आवास पहुंची।
उनके साथ राज्यपाल डॉक्टर सी. वी. आनंद बोस और राज्य के मंत्री शोभन देव चटर्जी मौजूद रहें। उसके बाद वह ठाकुरबाड़ी स्थित गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के उस पैतृक आवास पर पहुंची हैं जहां गुरुदेव का जन्म हुआ था। यहां राज्य के मंत्री ब्रात्य बसु पहले से उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। कड़ी सुरक्षा के बीच वह घूम-घूम कर पूरे ठाकुरबारी परिसर को देख रही हैं।